Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
RBSE

RBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026: रिज़ल्ट से खुश नहीं हो? घबराओ नहीं, एक और मौका है आपके पास!

Published on Apr 06, 2026 · 1 min read · 4 views
RBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026: रिज़ल्ट से खुश नहीं हो? घबराओ नहीं, एक और मौका है आपके पास!

RBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026: रिज़ल्ट से खुश नहीं हो? घबराओ नहीं, एक और मौका है आपके पास!

अप्रैल 2026  |  शिक्षा समाचार  |  राजस्थान बोर्ड

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिज़ल्ट 31 मार्च 2026 को घोषित हो गया। इस साल का ओवरऑल पास परसेंटेज लगभग 96% से ऊपर रहा जो कि बहुत शानदार है। लाखों स्टूडेंट्स खुशी मना रहे हैं। लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जिनका रिज़ल्ट उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आया या किसी एक-दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए।

अगर आप भी उनमें से हो तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। राजस्थान बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स को एक दूसरा मौका देता है, जिसे सप्लीमेंट्री एग्जाम (Supplementary Exam) कहते हैं। इसमें आप फिर से एग्जाम दे सकते हो और पूरा साल बर्बाद होने से बच सकते है।

RBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026: जल्द आ रहा है!

एग्जाम: अगस्त 2026 (अनुमानित)  |  फॉर्म: जून-जुलाई 2026  |  एडमिट कार्ड: जुलाई 2026  |  रिज़ल्ट: अगस्त 2026 (संभावित)

सप्लीमेंट्री एग्जाम होता क्या है?

सप्लीमेंट्री एग्जाम एक ऐसा मौका है जो RBSE उन स्टूडेंट्स को देता है जो मेन एग्जाम में किसी एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए। इसे कंपार्टमेंट एग्जाम या बैक एग्जाम भी कहते हैं। इसमें पास होने पर आपको उसी साल का 12वीं पास सर्टिफिकेट मिल जाता है यानी पूरा एक साल बचता है।

इस एग्जाम का सिलेबस, पैटर्न और पासिंग मार्क्स सब कुछ बिल्कुल मेन बोर्ड एग्जाम जैसा ही होता है। यानी कोई अलग तैयारी नहीं, बस उन्हीं सब्जेक्ट्स पर फोकस करना है जिनमें कमी रह गई।

कौन दे सकता है सप्लीमेंट्री एग्जाम?

सप्लीमेंट्री एग्जाम देने के लिए कुछ ज़रूरी शर्तें हैं जो राजस्थान बोर्ड ने तय की हैं:

दे सकते हो अगर: मेन एग्जाम में आमतौर पर 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हुए हो। (एक्सेक्ट एलिजिबिलिटी (exact eligibility) बोर्ड की आफिशियल नोटिफिकेशन(official notification) में कन्फर्म में होती है।)

❌ नहीं दे सकते अगर: 2 से ज़्यादा सब्जेक्ट में फेल हुए हो ऐसे में अगले साल पूरा एग्जाम दोबारा देना होगा।

📌 पास होने के लिए: हर सब्जेक्ट में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33% नंबर लाने ज़रूरी हैं।

📌 ध्यान दो: सप्लीमेंट्री एग्जाम सिर्फ थ्योरी पेपर के लिए होता है आमतौर पर प्रैक्टिकल दोबारा नहीं होता। (subject के अनुसार अलग हो सकता है।)

📅 Important डेट्स कब क्या होगा?

अभी RBSE ने सप्लीमेंट्री एग्जाम की आधिकारिक तारीखें जारी नहीं की हैं। पिछले सालों के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, डेट्स कुछ इस तरह हो सकती हैं:

इवेंट अनुमानित तारीख
मेन रिज़ल्ट घोषित 31 मार्च 2026 ✅ हो गया
सप्लीमेंट्री फॉर्म जारी जून 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट जुलाई 2026
टाइम टेबल जारी जून-जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी जुलाई 2026 (पहला हफ्ता)
सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई–अगस्त 2026 (संभावित)
रिज़ल्ट घोषित अगस्त 2026 (संभावित)

* ये डेट्स अनुमानित हैं। Official डेट्स के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in चेक करते रहो।

💰 फीस कितनी लगेगी?

सप्लीमेंट्री एग्जाम की फीस बहुत कम है। रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए लगभग ₹600–₹700 प्रति सब्जेक्ट और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए लगभग ₹650–₹750 प्रति सब्जेक्ट (यह हर साल थोड़ा बदल सकता है — official notification से confirm करो)। अगर प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट हो तो ₹100 extra देने होंगे। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर ₹1,500 से ₹2,100 तक लग सकती है इसलिए time पर फॉर्म भरो।

📝 फॉर्म कैसे भरें?

रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए: अपने स्कूल से संपर्क करो। स्कूल ही आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करेगा और बोर्ड को भेजेगा।

प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाओ। "न्यूज़ अपडेट" सेक्शन में RBSE 12th Compartment Application Form 2026 का लिंक मिलेगा। रोल नंबर और फेल हुए सब्जेक्ट्स भरो, फीस ऑनलाइन पे करो और फॉर्म का प्रिंटआउट रख लो।

यह आर्टिकल सिर्फ information के लिए नहीं है, यह आपके लिए है

इस साल RBSE 12वीं का रिज़ल्ट शानदार रहा। लाखों बच्चों ने मेहनत की और पास हुए। लेकिन हर बच्चे की कहानी अलग होती है। किसी की तबियत खराब रही, किसी के घर में कोई मुश्किल थी, किसी का एक सब्जेक्ट छूट गया।

"एक एग्जाम से ज़िंदगी नहीं तय होती ज़िंदगी तय होती है उस एग्जाम के बाद आप क्या करते हो, इससे।"

सप्लीमेंट्री एग्जाम कोई शर्म की बात नहीं है। यह राजस्थान बोर्ड का आप पर भरोसा है कि आप कर सकते हो। बोर्ड ने यह मौका इसलिए दिया है क्योंकि वो जानता है कि एक झटके से एक साल बर्बाद नहीं होना चाहिए।

अब आपके पास 3–4 महीने हैं। सिर्फ 1 या 2 सब्जेक्ट की तैयारी करनी है। पूरा सिलेबस नहीं बस वही जो छूट गया था। इस बार फोकस्ड(focused) रहो, हर रोज़ पढ़ो, पिछले साल के प्रश्न पेपर्स सोल्व (question papers solve) करो और देखो कमाल होता है।

📚 सप्लीमेंट्री एग्जाम की तैयारी कैसे करें, 4 काम अभी से शुरू करो:

1. अभी से पढ़ाई शुरू करो: फॉर्म का इंतज़ार मत करो। समय अभी से चल रहा है।
2. सिलेबस चेक करो: RBSE की official website से अपने सब्जेक्ट का सिलेबस और मार्किंग स्कीम देखो।
3. पुराने पेपर सॉल्व करो: कम से कम 5 पिछले साल के प्रश्न पत्र ज़रूर हल करो।
4. टाइम टेबल बनाओ: रोज़ कम से कम 4–5 घंटे उस सब्जेक्ट को दो।

नंबर से संतुष्ट नहीं हो? स्क्रूटनी का भी option है

अगर आपको लग रहा है कि आपके नंबर गलत बने हैं या कोई calculation में गलती हुई है तो स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए अप्लाई कर सकते हो। इसमें बोर्ड आपकी आंसर शीट दोबारा चेक करता है।

स्क्रूटनी की फीस लगभग ₹300 प्रति सब्जेक्ट होती है। रिज़ल्ट आने के 10 दिन के अंदर ही स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करना होता है यानी अभी जल्दी करो। rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर "Scrutiny 2026" लिंक खोजो।

रिज़ल्ट के बाद अगला कदम क्या हो?

1. पास हो गए हो: बढ़िया! मार्कशीट का प्रिंट निकालो, details चेक करो। कॉलेज एडमिशन की तैयारी शुरू करो। NEET, JEE, CUET या जो भी आपका सपना हो उसकी तैयारी अभी से शुरू करो क्योंकि इस साल रिज़ल्ट 2 महीने पहले आया है।

2. 1–2 सब्जेक्ट में फेल हो गए हो: सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए तैयारी शुरू करो। स्कूल से संपर्क में रहो। फॉर्म की डेट्स miss मत करो।

3. 2 से ज़्यादा सब्जेक्ट में फेल हो गए हो: घबराओ नहीं। स्कूल से बात करो, अगले साल की तैयारी plan करो। यह end नहीं है — बस थोड़ा लंबा रास्ता है।

🚀 सप्लीमेंट्री एग्जाम की तैयारी अरिविहान के साथ करो!

अरिविहान पर RBSE 12वीं के सभी सब्जेक्ट्स के हिंदी में video lectures, practice questions और model papers उपलब्ध हैं। अभी join करो, यह 3–4 महीने आपका साल बदल सकते हैं।


FAQs

अनुमान के मुताबिक सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई–अगस्त 2026 (संभावित) के बीच होगा। official टाइम टेबल जून-जुलाई 2026 में rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।
जो स्टूडेंट्स मेन एग्जाम में आमतौर पर 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हुए हैं, वो सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं। अगर 2 से ज़्यादा सब्जेक्ट में फेल हुए हो तो सप्लीमेंट्री का मौका नहीं मिलता — अगले साल पूरा एग्जाम दोबारा देना होगा। (exact eligibility official notification से confirm करो।)
रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए लगभग ₹600–₹700 प्रति सब्जेक्ट और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए लगभग ₹650–₹750 प्रति सब्जेक्ट (यह हर साल बदल सकता है — official notification ज़रूर देखो।) प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट के लिए ₹100 extra। लेट फीस लगने पर ₹1,500–₹2,100 तक लग सकती है — इसलिए समय पर फॉर्म भरो।
रेगुलर स्टूडेंट्स अपने स्कूल के ज़रिए फॉर्म भर सकते हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर "Compartment Application Form 2026" लिंक से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट ज़रूर रखो।
स्क्रूटनी में बोर्ड आपकी पुरानी आंसर शीट दोबारा चेक करता है — कि कहीं मार्क्स जोड़ने में गलती तो नहीं हुई। इसकी फीस ₹300 प्रति सब्जेक्ट है और रिज़ल्ट के 10 दिन के अंदर अप्लाई करना होता है।

सप्लीमेंट्री में आप दोबारा एग्जाम देते हो — यह उन लोगों के लिए है जो फेल हुए हैं। दोनों option अलग-अलग हैं।

यह आर्टिकल RBSE official website, Careers360, CollegeDekho, Shiksha.com, SikarCoachings.com और Matrix High School blog के आधार पर तैयार किया गया है। Official updates के लिए: rajeduboard.rajasthan.gov.in

Tags: RBSE Board 12th Result 2026 JEE Mains JEE Advance RBSE NEET

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.