Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!

MP Board Hindi Paper 2026: 12वीं की हिंदी परीक्षा में इन 'स्मार्ट' टिप्स से पाएं पूरे नंबर

Published on Mar 06, 2026

MP Board Hindi Paper 2026: 12वीं की हिंदी परीक्षा में इन 'स्मार्ट' टिप्स से पाएं पूरे नंबर

MP Board Result

MP Board की 12वीं कक्षा की हिंदी (Hindi) की परीक्षा 7 मार्च को है। बहुत से विद्यार्थी हिंदी को आसान मानकर अंत तक टाल देते हैं या फिर मात्राओं और व्याकरण से घबरा जाते हैं। लेकिन सच यह है कि यह विषय यदि सही रणनीति और 'स्मार्ट' तरीके से पढ़ा जाए, तो यह आपके कुल परसेंटेज को बहुत ऊपर ले जा सकता है।

इस साल के MP Board Hindi Paper 2026 में 80/80 अंक लाने के लिए बस थोड़ी सी समझदारी और सही तैयारी चाहिए।

MP Board Hindi Paper 2026 की संरचना: पेपर कैसा होगा?

इस वर्ष की हिंदी परीक्षा मुख्य रूप से दो भागों में बंटी है:

लिखित परीक्षा (80 अंक): इसमें आपकी मुख्य किताबें—आरोह (भाग-2), वितान (भाग-2), अभिव्यक्ति और माध्यम, व्याकरण, निबंध पत्र तथा अपठित बोध शामिल हैं।

इंटरनल असेसमेंट (20 अंक): यह आपके स्कूल के प्रोजेक्ट के काम पर आधारित है।

लिखित परीक्षा के 80 अंकों में से 40% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे, 40% प्रश्न सब्जेक्टिव लघु उत्तरीय और बाकी 20% एनालिटिकल दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।

2026 Hindi Paper में कम से कम 30 नंबर पक्के करें — इन 3 तरीकों से

परीक्षा में कुछ ऐसे हिस्से हैं जहाँ से नंबर लगभग तय होते हैं। अंतिम दिनों में अगर इन पर ध्यान दिया जाए तो नंबर बिना किसी परेशानी के मिल सकते हैं:

अपठित बोध (गद्यांश/काव्यांश): पेपर में एक अनदेखा गद्यांश और पद्यांश आता है। (यह 3 नंबर का आता है)इसके उत्तर उसी पैराग्राफ में छिपे होते हैं। बस शांत मन से 2 बार पढ़ें और सही उत्तर लिखें।

रचनात्मक लेखन (निबंध और पत्र): औपचारिक (Formal) और अनौपचारिक (Informal) पत्र का फॉर्मेट अच्छे से याद कर लें। निबंध में रूपरेखा (Outline) बनाकर पॉइंटवाइज लिखें। रूपरेखा और सही फॉर्मेट के अलग से नंबर मिलते हैं। 4 नंबर का निबंध और 4 नंबर का ही पत्र आता है

व्याकरण (Grammar): रस, छंद (सोरठा, कवित्त, सवैया), अलंकार (संदेह, सांगरूपक आदि), शब्द शक्ति, और मुहावरे। इनके केवल उदाहरण और परिभाषाएँ अच्छे से याद कर लें। इसमें पूरे नंबर मिलते हैं, एक भी नंबर नहीं कटता।

MP Board 2026 Hindi के पेपर में अच्छे नंबर लाने के लिए इन 3 यूनिट पर खास ध्यान दें

अगर समय कम है तो इन तीन हिस्सों को ज़रूर पढ़ें, क्योंकि इनसे सबसे ज़्यादा नंबर आने की संभावना है:

आरोह भाग - 2 (काव्य और गद्य खण्ड): यह किताब सबसे ज्यादा अंकों की है। इसमें 'कवि परिचय' और 'लेखक परिचय' (जैसे हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा) का फॉर्मेट याद कर लें—दो रचनाएँ, भाषा-शैली और साहित्य में स्थान। इसके अलावा कविताओं का भावार्थ और गद्य पाठों के मुख्य सार को समझ लें।

वितान भाग - 2: इस पूरक पाठ्य पुस्तक (सिल्वर वैडिंग, जूझ, अतीत में दबे पाँव) से मुख्य रूप से कहानी के पात्रों और कहानी के मुख्य संदेश पर आधारित प्रश्न आते हैं। पाठों की समरी ज़रूर पढ़ लें।

अभिव्यक्ति और माध्यम: जनसंचार माध्यम, पत्रकारीय लेखन, कविता कैसे बनती है, नाटक और कहानी लिखने का व्याकरण। इस खंड से वस्तुनिष्ठ और छोटे उत्तर वाले प्रश्न ज़रूर पूछे जाते हैं।

MP Board Hindi Paper - 2026: अंतिम सलाह — शांत मन और साफ लेखन

हिंदी एक ऐसा विषय है जिसमें आपकी लिखावट (Handwriting) और मात्राओं की शुद्धता का बहुत महत्व होता है। उत्तर लिखते समय:

दो उत्तरों के बीच एक लाइन का गैप ज़रूर छोड़ें।

कठिन शब्दों की स्पेलिंग (मात्रा) लिखकर प्रैक्टिस करें ताकि पेपर में गलती न हो।

समय का ध्यान रखें, क्योंकि निबंध और पत्र लिखने में ज्यादा समय लगता है।

याद रखें, हिंदी में आपकी भाषा जितनी स्पष्ट और शुद्ध होगी, नंबर उतने ही अच्छे मिलेंगे। सही तैयारी और थोड़े आत्मविश्वास के साथ आप 90+ अंकों का लक्ष्य ज़रूर पा सकते हैं।


FAQs

 

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.