Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!

MP Board 2026 गणित एग्जाम का पूरा विश्लेषण: आसान भाषा में समझें कैसा रहा आज का गणित एग्जाम (Maths Paper)

Published on Feb 25, 2026

MP Board Result

आज दिनांक 25 फरवरी, 2026 को मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा के गणित (Maths) विषय की परीक्षा खत्म हुई। गणित हमेशा से ही छात्रों के बीच थोड़ा डर और थोड़ी उत्सुकता का विषय रहा है।

पेपर खत्म होने के बाद छात्रों के मन में कई सवाल थे, क्या पेपर कठिन था? क्या पिछले सालों के सवाल आए? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अरिविहान (Arivihan) की एक्सपर्ट टीम ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर छात्रों और शिक्षकों से बात की।

नीचे इस लेख में हम पेपर के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

1. अरिविहान एक्सपर्ट्स का विश्लेषण: 2026 MP Board Maths Paper में क्या था खास?

अरिविहान के अनुभवी शिक्षकों ने आज के गणित के पेपर को बारीकी से देखा। उनके अनुसार, इस साल के पेपर में कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलीं जो पिछले कुछ सालों से अलग थीं:

a. गणित एग्जाम में पिछले वर्षों के प्रश्न का कम आना

अक्सर देखा जाता है कि MP बोर्ड के गणित के पेपर में पिछले 5-10 सालों के सवाल (PYQs) बहुत ज्यादा रिपीट होते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस बार पिछले सालों के सवालों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही। जिन छात्रों ने सिर्फ पुराने पेपर्स के भरोसे तैयारी की थी, उन्हें थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

b. गणित एग्जाम में NCERT का बढ़ता दबदबा

पिछले साल की तुलना में इस बार NCERT की किताबों से सीधे सवाल पूछे गए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगभग 20% पेपर सीधे NCERT के उदाहरणों और एक्सरसाइज से आया था। यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि पिछले साल NCERT का वेटेज इतना ज्यादा नहीं देखा गया था।

c. गणित एग्जाम में भाषा आसान, पर पेपर था 'लंबा' (Lengthy)

पेपर की सबसे अच्छी बात यह थी कि सवालों की भाषा बहुत सरल थी। छात्रों को सवाल समझने में कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, एक चुनौती जो सबके सामने आई, वह थी पेपर की लंबाई

सवाल आसान थे लेकिन उन्हें हल करने में समय ज्यादा लग रहा था। कई छात्रों ने बताया कि वे आखिरी समय तक लिखते रहे और उन्हें सोचने का ज्यादा वक्त नहीं मिला।

अच्छी बात यह रही कि बोर्ड ने अपने तय ब्लूप्रिंट के अनुसार ही अंकों का विभाजन (Weightage) रखा, यानी किस चैप्टर से कितने नंबर का आएगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

2. MP Board Maths Paper: क्या रहा स्टूडेंट्स का कहना?

जब हमारी टीम ने परीक्षा केंद्रों पर छात्रों से बात की, तो मिला-जुला फीडबैक मिला, लेकिन ज्यादातर छात्र खुश नजर आए।

a. अरिविहान की आखिरी दिनों की तैयारी आई काम

छात्रों ने दिल खोलकर अरिविहान के टीचर्स की तारीफ की। छात्रों का कहना था कि परीक्षा के ठीक पहले के कुछ दिनों में जो क्लासेस ली गईं, उन्होंने उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा दिया।

छात्रों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा परिधि मैम की 'स्ट्रेटेजी वीडियो' और आखिरी 'ऑब्जेक्टिव क्लास' की रही। छात्रों ने बताया कि मैम ने क्लास में जो ऑब्जेक्टिव्स (एक नंबर वाले सवाल) करवाए थे, लगभग वही सवाल पेपर में देखने को मिले। इससे छात्रों का काफी समय बच गया।

b. 2026 Maths Paper: कैसा था एग्जाम का लेवल?

लगभग 90% छात्रों का मानना था कि पेपर सरल था, बस थोड़ा लंबा था। उन्होंने कहा कि अगर समय का सही प्रबंधन (Time Management) किया गया हो, तो अच्छे नंबर आना तय है।

केवल 10% छात्रों को पेपर थोड़ा कठिन लगा। ये वे छात्र थे जिनकी तैयारी सिर्फ पुराने पेपर्स तक सीमित थी या जिन्होंने बेसिक्स पर कम ध्यान दिया था।

3. 2026 MP Board Maths Paper - आगे की राह: अब क्या करें?

गणित का पेपर हो चुका है और यह आपके रिजल्ट का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • तनाव न लें: अगर पेपर लेंदी होने की वजह से एक-दो सवाल छूट भी गए हैं, तो चिंता न करें। गणित में 'स्टेप मार्किंग' होती है, यानी अगर आपने आधा सवाल भी सही किया है, तो आपको उसके नंबर मिलेंगे।
  • अगले पेपर पर फोकस: गणित के कैलकुलेशन से बाहर निकलें और अब अगले विषय की तैयारी में जुट जाएं।
  • सीख लें: इस पेपर ने हमें सिखाया कि सिर्फ पुराने पेपर्स (PYQs) पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगले पेपर्स के लिए NCERT को गहराई से पढ़ें।

अरिविहान की पूरी टीम की ओर से आपको आने वाले एग्जाम्स के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!


📄 2026 MP Board Maths Question Paper देखें

नीचे आप आज के गणित के पेपर को देख सकते हैं:


MP Board 2026 Maths Paper: FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.