Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

MP Board 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

Published on Mar 26, 2026 · 1 min read · 5 views
MP Board 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

MP Board 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें? पूरी जानकारी यहाँ पढ़ो

MP Board 12वीं की मुख्य परीक्षा हो चुकी है। कुछ छात्रों के पेपर अच्छे गए, कुछ के उम्मीद से थोड़े कम। लेकिन एक बात याद रखो MP Board ने 2025 से एक बेहतरीन नियम लागू किया है: साल में दो बार परीक्षा देने का मौका। और इस बार की द्वितीय परीक्षा मई 2026 में होने वाली है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि द्वितीय परीक्षा की तैयारी कैसे करें, कौन से सब्जेक्ट चुनें, और किस तरह की मेहनत से आप इस बार सच में अच्छे नंबर ला सकते हो।

पहला स्टेप: यह तय करो कि किस सब्जेक्ट में दोबारा परीक्षा देनी है

द्वितीय परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सबसे ज़रूरी काम है यह तय करना कि आप किस सब्जेक्ट में दोबारा परीक्षा देना चाहते हो। इसके लिए दो स्थितियाँ हो सकती हैं:

पहली स्थिति (रिज़ल्ट से पहले) :

अगर आपको पेपर देने के बाद ही अंदाज़ा लग गया है कि किसी सब्जेक्ट में नंबर कम आएंगे चाहे कोई सवाल छूट गया हो, कोई गलती हुई हो, या पेपर उम्मीद से मुश्किल रहा हो, तो रिज़ल्ट का इंतज़ार मत करो। अभी से उस सब्जेक्ट की तैयारी शुरू कर दो। आपके पास अभी काफी समय है और यही समय सबसे कीमती है।

दूसरी स्थिति (रिज़ल्ट के बाद) :

कभी-कभी ऐसा होता है कि हम उम्मीद में थे कि अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन रिज़ल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया। इस स्थिति में घबराने की ज़रूरत नहीं। रिज़ल्ट देखने के बाद तुरंत तय करो कि किन सब्जेक्ट्स में द्वितीय परीक्षा देनी है, और फिर फॉर्म भरकर तैयारी में लग जाओ।

यह भी ज़रूरी नहीं कि सिर्फ एक सब्जेक्ट में परीक्षा दो। अगर तीन या चार सब्जेक्ट में नंबर बेहतर करने हैं, तो तीन या चार सब्जेक्ट में दे सकते हो। बोर्ड दोनों परीक्षाओं में से जिसमें नंबर ज़्यादा होंगे, वही फाइनल माने जाएंगे। यानी दोबारा परीक्षा देने से नुकसान बिल्कुल नहीं, सिर्फ फायदा है।

अगर फेल हो गए हो, बिल्कुल घबराओ मत

अगर किसी सब्जेक्ट में आपके नंबर 33 से कम आए हैं, तो द्वितीय परीक्षा आपके लिए ही बनाई गई है। यह एक पूरा मौका है, दूसरी पारी की तरह। पहली पारी में जो नहीं हुआ, वो इस बार हो सकता है बशर्ते कि आप थोड़ा और मेहनत करो और सही तरीके से तैयारी करो।

बहुत से छात्र असफल होने के बाद हार मान लेते हैं। लेकिन असली हार तब होती है जब आप कोशिश करना छोड़ देते हो। द्वितीय परीक्षा में पास होने के लिए सिर्फ 33 नंबर चाहिए और यह नंबर मेहनत से ज़रूर आएंगे।

केमिस्ट्री और दूसरे मुश्किल पेपर: इस बार बेहतर करो

इस साल साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए केमिस्ट्री का पेपर थोड़ा मुश्किल रहा। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के सवाल उम्मीद से ज़्यादा थे जिसकी वजह से कई छात्रों के नंबर कम रह सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो केमिस्ट्री की द्वितीय परीक्षा देने पर ज़रूर विचार करो।

और सिर्फ केमिस्ट्री ही नहीं जो भी सब्जेक्ट आपको लगे कि नंबर बेहतर हो सकते हैं, उसमें दोबारा ज़रूर बैठो। याद रखो, बोर्ड दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट नंबर ही फाइनल मानता है। इसलिए जितने सब्जेक्ट में मौका मिल रहा है, उतने में कोशिश करो।

द्वितीय परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

परीक्षा की तारीख मई में है, यानी अभी काफी समय है। यह समय अगर सही से इस्तेमाल किया जाए, तो आप बहुत अच्छे नंबर ला सकते हो। नीचे कुछ ज़रूरी बातें हैं जो आपकी तैयारी को सही दिशा देंगी:

1. पहले गलतियाँ समझो:
पहली परीक्षा में जो गलतियाँ हुईं, उन्हें पहचानो। कौन से टॉपिक्स से सवाल आए जो आपने नहीं पढ़े थे? कहाँ समय कम पड़ा? इन सवालों के जवाब ढूंढकर उन कमज़ोरियों पर पहले काम करो।

2. NCERT को दोबारा पढ़ो:
MP Board का पूरा पेपर NCERT पर आधारित होता है। जो अध्याय कमज़ोर लगते हैं उन्हें पूरी तरह दोबारा पढ़ो। इस बार सिर्फ रटो मत, समझ कर पढ़ो।

3. पिछले साल के प्रश्नपत्र सॉल्व करो:
पुराने प्रश्नपत्र सॉल्व करने से आपको पता चलता है कि किस टॉपिक से ज़्यादा सवाल आते हैं। यह आपकी तैयारी को बहुत स्मार्ट बना देता है।

4. लिखकर याद करो:
सिर्फ पढ़ने से याद नहीं रहता। जो भी पढ़ो, उसे कॉपी पर लिखकर देखो। खासकर सूत्र, परिभाषाएं और ग्राफ इन्हें हाथ से लिखने पर दिमाग में ज़्यादा अच्छे से बैठते हैं।

5. अरिविहान के वीडियो लेक्चर की मदद लो:
जो टॉपिक्स समझ नहीं आ रहे, उनके लिए अरिविहान के वीडियो लेक्चर देखो। सरल हिंदी में समझाए गए ये लेक्चर आपकी तैयारी को पूरी तरह बदल सकते हैं। घर बैठे, अपनी रफ्तार से पढ़ो और हर कमज़ोर टॉपिक को मज़बूत करो।

परीक्षा की तारीख कब है?

MP Board 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का पूरा टाइम टेबल अरिविहान पर पहले से उपलब्ध है। सभी सब्जेक्ट की परीक्षा की तारीखें देखने के लिए अरिविहान का 17 मार्च 2026 का आर्टिकल ज़रूर पढ़ो।

द्वितीय परीक्षा देने में शर्म कैसी? यह आपकी समझदारी है

बहुत से छात्रों के मन में यह डर होता है कि "अगर मैं दूसरी बार परीक्षा दूँगा तो लोग क्या सोचेंगे।" यह सोच बिल्कुल गलत है।

सोचो आज से दो-तीन साल बाद जब आप कॉलेज में होंगे, नौकरी के लिए अप्लाई करोगे, तो कोई यह नहीं पूछेगा कि 12वीं के नंबर पहली परीक्षा में आए या दूसरी में। सब सिर्फ यह देखेंगे कि आपका प्रतिशत कितना है। इसलिए अगर द्वितीय परीक्षा देकर प्रतिशत 60 से 75 हो सकता है, तो इस मौके को कभी मत छोड़ो।

जो छात्र दूसरी बार परीक्षा देते हैं और अच्छे नंबर लाते हैं वे असल में खुद को साबित करते हैं कि वे हार नहीं मानते। यह कमज़ोरी नहीं, यह हिम्मत है।

समय है, मौका है अभी से शुरू करो

परीक्षा मई में है, यानी अभी हफ्ते हाथ में हैं। यह समय बहुत है अगर आज से शुरू करो। जो छात्र अभी से तैयारी में लग जाएंगे वे मई में परीक्षा हॉल में आत्मविश्वास के साथ बैठेंगे। और जो यह सोचकर बैठे रहेंगे कि "अभी तो समय है" वे मई में पछताएंगे।

अरिविहान आपके साथ है। वीडियो लेक्चर, टेस्ट सीरीज़, और टीचर्स की गाइडेंस सब कुछ आपके लिए तैयार है। बस आपको एक काम करना है — आज से पढ़ाई शुरू करना।


FAQs

Tags: MP Board 2026 Second exam MP Board 2026 Time table MP Board 2026 Chemistry exam MP Board 2026

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.