Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

MP Board 12वीं Result 2026: रिजल्ट डेट लगभग तय! जानो कब आएगा रिजल्ट और क्या करें अभी

Published on Mar 23, 2026 · 1 min read · 4 views
MP Board 12वीं Result 2026: रिजल्ट डेट लगभग तय! जानो कब आएगा रिजल्ट और क्या करें अभी

MP Board 12वीं Result 2026: रिजल्ट डेट लगभग तय! जानो कब आएगा रिजल्ट और क्या करें अभी

MP Board 12वीं की परीक्षा 2026 आखिरकार खत्म हो गई। इस साल MPBSE ने 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, हर दिन छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुँचते रहे और एक-एक सब्जेक्ट कि परीक्षा देते रहे। अब सभी पेपर हो चुके हैं और छात्रों के मन में एक ही सवाल है: रिजल्ट कब आएगा?

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस बार का एग्जाम कैसा रहा, रिजल्ट कब आने की उम्मीद है, द्वितीय परीक्षा का क्या मामला है और आपको अभी क्या करना चाहिए।

MP Board 12th exam 2026 कैसा रहा? अरिविहान टीचर्स का रिव्यू

कुल मिलाकर इस साल का एग्जाम ज़्यादातर छात्रों के लिए अच्छा रहा। अरिविहान के टीचर्स की टीम परीक्षा केंद्रों पर खुद गई और छात्रों से बात की। ज़्यादातर सब्जेक्ट्स के पेपर पिछले साल के पैटर्न जैसे ही थे और जिन छात्रों ने अरिविहान के वीडियो से तैयारी की थी, उनके लिए पेपर काफी आसान रहा।

हाँ, एक एक्सेप्शन(exception) ज़रूर रहा : केमिस्ट्री का पेपर इस बार थोड़ा अलग था। पेपर में ओर्गेनिक केमिस्ट्री के सवाल पिछले साल के मुकाबले ज़्यादा थे, जो कि छात्रों को थोड़ा अनएक्सपेक्टेड(unexpected) लगा। कुछ छात्रों ने बाहर निकलकर बताया कि केमिस्ट्री उम्मीद से थोड़ा टफ था। लेकिन अरिविहान के टीचर्स का यह मानना है कि जो छात्र अरिविहान के साथ पढ़ रहे थे, उन्होंने ओर्गेनिक केमिस्ट्री भी कवर किया था इसलिए उन्हें अच्छे नंबर ज़रूर मिलेंगे।

बाकी सब्जेक्ट्स चाहे फिजिक्स हो, मैथ्स हो, बायोलॉजी हो या कॉमर्स के सब्जेक्ट: सभी में छात्रों ने खुशी-खुशी परीक्षा केंद्र से बाहर कदम रखा। अरिविहान के एक्सपर्ट्स के अनुसार इस साल का कुल परिणाम पिछले साल से बेहतर रहने वाला है।

MP Board 12वीं Result 2026 कब आएगा? हमारी प्रेडिक्शन (Prediction)

अभी MPBSE ने रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन हम आपको बता दें बोर्ड ने अभी कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है। इस समय मूल्यांकन का चौथा और आखिरी चरण चल रहा है।

पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो 2025 में रिजल्ट 6 मई को आया था। इस साल परीक्षाएं थोड़ी जल्दी हुईं, इसलिए रिजल्ट भी जल्दी आ सकता है।

🗓️ अरिविहान की प्रेडिक्शन: MP Board 12वीं Result 2026: 1 मई 2026

यह तारीख कन्फर्म्ड (confirmed) नहीं है। यह अरिविहान टीचर्स की अनुमानित तारीख है, जो पिछले सालों के ट्रेंड पर आधारित है। आधिकारिक तारीख MPBSE की वेबसाइट पर आते ही हम यहाँ अपडेट करेंगे।

जैसे ही रिजल्ट आफिशियली एनाउंस (officially announce) होगा, हम इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक देंगे जिससे आप अपना रिजल्ट सीधे अपने लैपटॉप या मोबाइल पर देख सकते हो। इसलिए इस पेज को बुकमार्क कर लो या अरिविहान के साथ जुड़े रहो।

जिनका पेपर अच्छा नहीं गया, घबराओ मत, MP Board Second Exam आ गया!

MP Board ने 2025 से एक बहुत अच्छा नियम लागू किया है, साल में दो बार परीक्षा देने का मौका। यानी अगर इस बार किसी सब्जेक्ट में नंबर कम आए या पेपर खराब गया, तो आपके पास एक और मौका है।

द्वितीय परीक्षा (Second Exam) 7 मई से 25 मई 2026 के बीच होने वाली है। इस परीक्षा में कौन बैठ सकता है?

1. जो छात्र किसी सब्जेक्ट में फेल हुए हैं या absent रहे हैं।
2. जो छात्र अपने नंबर बेहतर करना चाहते हैं।

और सबसे अच्छी बात यह है बोर्ड दोनों परीक्षाओं में से जो नंबर ज़्यादा होंगे, वही अंतिम माने जाएंगे। यानी द्वितीय परीक्षा देने से नुकसान बिल्कुल नहीं, सिर्फ फायदा है।

इस फॉर्म को भरने की प्रक्रिया रिजल्ट आने के बाद शुरू होगी। फॉर्म ओनलाइन भरा जाता है — mpbse.mponline.gov.in पर। आपके स्कूल के टीचर इसे भरते हैं, आपको बस समय पर स्कूल जाकर बताना है।

अभी क्या करें? NEET और JEE की तैयारी में लग जाओ

बोर्ड एग्जाम तो हो गए, अब रिजल्ट का इंतजार करते-करते समय बर्बाद मत करो। अगर आप NEET या JEE की तैयारी कर रहे हो, तो यही वो गोल्डन टाइम है जब आप कंपीटीशन में आगे निकल सकते हो।

जो छात्र अभी से रिविजन में लग जाएंगे, वे मई-जून की एंट्रेंस एक्साम्स में ज़रूर बेहतर करेंगे। थोड़ा आराम करो, मन को ताज़ा करो और फिर पूरी ताकत से लग जाओ।

याद रखो बोर्ड रिजल्ट एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। आपकी असली मेहनत का रंग आगे दिखेगा। अरिविहान हमेशा आपके साथ है।


FAQs

Tags: MP Board JEE mains NEET MP Board 12th exam 2026

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.