Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

MP Board 10th- 12th Result 2026: अप्रैल–मई में आएगा रिजल्ट यहाँ से चेक करें और जानें आगे क्या करना है

Published on Apr 07, 2026 · 1 min read · 3,126 views
MP Board 10th- 12th Result 2026: अप्रैल–मई में आएगा रिजल्ट यहाँ से चेक करें और जानें आगे क्या करना है

MP Board 10th- 12th Result 2026: अप्रैल–मई में आएगा रिजल्ट यहाँ से चेक करें और जानें आगे क्या करना है

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 2026 खत्म हो चुकी हैं। 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच हुई। अब पूरे मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट्स एक ही बात जानना चाहते हैं: रिजल्ट कब आएगा और कहाँ देखें?

इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि रिजल्ट कब आने की उम्मीद है, किस वेबसाइट पर देखना है, एसएमएस से कैसे देखें, और रिजल्ट के बाद क्या करना है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

MPBSE ने अभी तक रिजल्ट की कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है। कॉपियों की जाँच का काम तेज़ी से जारी है। पिछले साल 2025 में 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट 6 मई 2025 को एक साथ जारी हुआ था। आमतौर पर 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट एक ही दिन जारी होता है। रिजल्ट से एक दिन पहले बोर्ड ऑफिशियल डेट (Official Date) और समय बताता है।

🗓️ एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: अनुमानित तारीख

अभी कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है। पिछले सालों के चलन के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मई के पहले हफ्ते के बीच आने की संभावना है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, इस पेज पर डायरेक्ट लिंक अपडेट कर दिया जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए: डायरेक्ट लिंक

रिजल्ट आने के बाद नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। अपना रोल नंबर और ऐप्लिकेशन नंबर (एडमिट कार्ड पर मिलेगा) पहले से तैयार रखें:

रिजल्ट देखने का तरीका: स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: ऊपर दिए किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: होमपेज पर "MP Board 10वीं / 12वीं रिजल्ट 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और ऐप्लिकेशन नंबर डालें।
स्टेप 4: सबमिट करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रखें।

याद रखें: ऑनलाइन मिलने वाला रिजल्ट प्रोविज़नल (Provisional) होता है। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

वेबसाइट स्लो हो जाए तो क्या करें?

रिजल्ट वाले दिन लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट खोलते हैं जिससे साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में तीन और तरीके काम आते हैं:

एसएमएस से:
12वीं के लिए: MPBSE12 [रोल नंबर] लिखकर 56263 पर भेजें
10वीं के लिए: MPBSE10 [रोल नंबर] लिखकर 56263 पर भेजें
कुछ सेकंड में रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा, इंटरनेट की ज़रूरत नहीं।

डिजीलॉकर से: digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें। आधार से जुड़े नंबर से लॉगिन करें, "Issued Documents" में MPBSE चुनें और रोल नंबर डालें। यहाँ मिलने वाली मार्कशीट कॉलेज एडमिशन में सीधे मान्य होती है।

UMANG ऐप से: UMANG ऐप पर भी रिजल्ट और मार्कशीट मिलती है।

मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?

रिजल्ट देखते ही सिर्फ पास-फेल मत देखो, पूरी मार्कशीट ध्यान से पढ़ो। उसमें आपका नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, हर सब्जेक्ट के नंबर, कुल नंबर, ग्रेड और पास-फेल की स्थिति होती है। अगर कोई भी जानकारी गलत लगे तो स्कूल को तुरंत बताएं।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

1. मार्कशीट सेव करें: डाउनलोड करके प्रिंट निकालें। असली मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद स्कूल से मिलेगी।

2. रिवैलुएशन का ऑप्शन: किसी सब्जेक्ट में नंबर कम लगें तो MPBSE रिजल्ट के बाद ऑनलाइन रिवैलुएशन के लिए अप्लाई करने का मौका देता है। इसकी जानकारी mpbse.nic.in पर मिलेगी।

3. आगे की प्लानिंग: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनो (नीचे देखो)। 12वीं के बाद NEET, JEE, CUET या जो भी एग्जाम देना हो उसकी तैयारी अभी से शुरू करो।

पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर लाने ज़रूरी हैं।

10वीं के बाद स्ट्रीम कैसे चुनें?

10वीं पास करने के बाद 11वीं में स्ट्रीम चुनना सबसे बड़ा फैसला होता है। यह फैसला दोस्तों के देखा-देखी नहीं अपनी रुचि और लक्ष्य देखकर करो।

🔬 साइंस: फिज़िक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या मैथ्स में रुचि है? डॉक्टर, इंजीनियर या रिसर्चर बनना हो तो साइंस लो। NEET और JEE की तैयारी इसी से होती है।

💼 कॉमर्स: बिज़नेस, अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स पसंद है? CA, MBA या बैंकिंग में जाना हो तो कॉमर्स सही रास्ता है।

📚 आर्ट्स: इतिहास, राजनीति, भाषा या समाज में दिलचस्पी है? UPSC, वकालत या जर्नलिज़्म में जाना हो तो आर्ट्स एक मज़बूत विकल्प है।

⚙️ वोकेशनल: जल्दी स्किल सीखनी हो और जॉब-रेडी होना हो तो IT, इलेक्ट्रिकल या टूरिज़्म में वोकेशनल कोर्स बढ़िया रहता है।

NEET और JEE की तैयारी कर रहे हो?

रिजल्ट का इंतज़ार करते हुए पढ़ाई मत छोड़ो। बोर्ड रिजल्ट एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। अरिविहान पर MP Board के सभी सब्जेक्ट के वीडियो लेक्चर सरल हिंदी में उपलब्ध हैं आज से ही शुरू करें।


FAQs

यह आर्टिकल MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट, Careers360, Shiksha.com और Aaj Tak के आधार पर तैयार किया गया है। रिजल्ट देखें: mpresults.nic.in | mpbse.mponline.gov.in

Tags: MP Board 10th- 12th Result 2026 MPBSE JEE Mains JEE Advance NEET CUET

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.