Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

JEE Mains और Advanced की तैयारी कैसे करें? MP Board 12वीं के छात्रों के लिए कम्पलीट गाइड

Published on Mar 25, 2026 · 2 min read · 4 views
JEE Mains और Advanced की तैयारी कैसे करें? MP Board 12वीं के छात्रों के लिए कम्पलीट गाइड

JEE Mains और Advanced की तैयारी कैसे करें? MP Board 12वीं के छात्रों के लिए कम्पलीट गाइड

MP Board 12वीं के बाद अगर आपका सपना IIT या NIT में एडमिशन लेने का है, तो आपके सामने एक बड़ा मौका है। JEE Mains और JEE Advanced, ये दोनों एग्जाम देश के सबसे टफ कॉम्पिटिशन एग्जाम में से एक हैं। लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं। सही तरीके से, सही किताबों से और सही मेहनत से यह एग्जाम क्रैक करना बिल्कुल मुमकिन है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि MP Board के छात्र JEE की तैयारी कैसे करें, कौन सी किताबें पढ़ें, और कैसे अपना टाइम मैनेज करें।

सबसे पहले: NCERT और बोर्ड का सिलेबस मज़बूत करो

JEE की तैयारी का पहला और सबसे ज़रूरी कदम है: अपने सब्जेक्ट कंटेंट को गहराई से रिवाइज़ करना। MP Board का सिलेबस NCERT पर ही बेस्ड है और JEE Mains के लिए NCERT की नींव बेहद ज़रूरी है। पहले अपनी क्लास 11 और 12 की NCERT की किताबें अच्छे से पढ़ो, हर कन्सेप्ट (concept) को समझो, और फिर आगे बढ़ो।

सिर्फ रटने से काम नहीं चलेगा। हर फॉर्मूला, हर थ्योरी को इस तरह समझो कि अगर एग्जाम में घुमा-फिराकर सवाल आए, तो भी आप उसे सॉल्व कर पाओ। कॉन्सेप्ट क्लियर होगा तभी MCQ सॉल्व होंगे।

MCQ प्रैक्टिस: जितना ज़्यादा सॉल्व करो, उतना बेहतर

JEE Mains पूरी तरह MCQ बेस्ड एग्जाम है। इसलिए थ्योरी पढ़ने के बाद MCQ सॉल्व करना उतना ही ज़रूरी है। हर सब्जेक्ट के लिए नीचे हमने बेस्ट रेफरेंस बुक्स बताई हैं जिनसे आप MCQ प्रैक्टिस कर सकते हो:

📚 सब्जेक्ट-वाइज़ बेस्ट बुक्स (MCQ प्रैक्टिस के लिए)

⚛️ Physics (फिजिक्स)

1. H.C. Verma: Concepts of Physics (Part 1 & 2) — यह बुक JEE के हर छात्र की पहली पसंद है। इसमें कन्सेप्ट बेहद क्लियर तरीके से दिए गए हैं और हर चैप्टर के अंत में MCQ और न्यूमेरिकल (numerical) मिलते हैं।
2. D.C. Pandey: Objective Physics — MCQ प्रैक्टिस के लिए यह बुक बेस्ट है। इसमें JEE पैटर्न के हज़ारों सवाल हैं।

🧪 Chemistry (केमिस्ट्री)

1. N. Avasthi — Problems in Physical Chemistry — फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल के लिए यह बुक बेस्ट मानी जाती है।
2. O.P. Tandon — Organic & Inorganic Chemistry — ओर्गेनिक और इनोर्गेनिक दोनों के लिए यह बुक बेहद पॉप्युलर है और MP Board के छात्रों को यह आसानी से समझ आती है।

📐 Mathematics (मैथ्स)

1. R.D. Sharma: Mathematics for Class 11 & 12 — बेसिक से एडवांस तक बेहतरीन कवरेज, MP Board के छात्रों के लिए यह सबसे सही शुरुआत है।
2. S.L. Loney: Trigonometry & Coordinate Geometry — JEE Advanced के लिए ये टॉपिक्स बेहद ज़रूरी हैं और इस बुक से बेहतर कोई नहीं है।

🧬 Biology (बायोलॉजी — NEET aspirants के लिए)

1. NCERT Biology (Class 11 & 12) — NEET के लिए NCERT ही सबसे ज़रूरी बुक है, इसे लाइन-बाय-लाइन पढ़ो।
2. Trueman's Biology (Vol. 1 & 2) — NCERT के बाद इस बुक से MCQ और कन्सेप्ट रिविजन बेहद कारगर है।

🔴 NEET छात्रों के लिए ज़रूरी बात: बायोलॉजी पर फोकस करो!

NEET एग्जाम में बायोलॉजी के कुल 720 में से 360 नंबर होते हैं, यानी पूरे एग्जाम का 50%! फिजिक्स और केमिस्ट्री मिलाकर भी उतने ही नंबर हैं। इसलिए अगर आप बायोलॉजी में मज़बूत हो, तो NEET में टॉप करना आपके लिए बहुत आसान हो जाता है। बायोलॉजी के हर चैप्टर को NCERT से लाइन-बाय-लाइन पढ़ो और Trueman's से MCQ सॉल्व करते जाओ।

न्यूमेरिकल (Numerical) सॉल्व करो: जितने ज़्यादा, उतना अच्छा

JEE में खासकर फिजिक्स और केमिस्ट्री में न्यूमेरिकल बहुत ज़रूरी हैं । जो छात्र ज़्यादा सॉल्व करते हैं वे एग्जाम हॉल में कभी नहीं अटकते। रोज़ कम से कम 20-30 न्यूमेरिकल ज़रूर सॉल्व करो। शुरू में धीरे-धीरे करो, फिर स्पीड बढ़ाओ। हर न्यूमेरिकल को खुद हाथ से सॉल्व करो, किसी का सॉल्यूशन देखकर नहीं। गलतियाँ होंगी, उन्हें नोट करो और दोबारा सॉल्व करो।

रोज़ 8 घंटे पढ़ाई: यह सबसे ज़रूरी है

JEE क्रैक करना है तो रोज़ कम से कम 8 घंटे की पढ़ाई ज़रूरी है। यह 8 घंटे फोकस्ड(focused) पढ़ाई होनी चाहिए: सोशल मीडिया, फालतू बातें, यह सब बंद। सुबह का टाइम सबसे प्रोडक्टिव होता है, इसलिए कोशिश करो कि सुबह उठकर पढ़ाई शुरू करो। जो छात्र आज इस नियम को फॉलो करेंगे, वे रिज़ल्ट डे पर ज़रूर मुस्कुराएंगे।

याद रखो, JEE में लाखों बच्चे बैठते हैं। जो 8 घंटे पढ़ता है वह उन लाखों से अलग हो जाता है। आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

टाइम मैनेजमेंट: घड़ी को दोस्त बनाओ, फोन को नहीं

JEE एग्जाम में हर सवाल को सॉल्व करने की स्पीड बहुत मायने रखती है। इसलिए अभी से प्रैक्टिस करते वक्त एक बात का ध्यान रखो: अपनी घड़ी हमेशा पास रखो। हर सवाल को सॉल्व करते वक्त देखो कितना समय लगा। धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ाओ।

⚠️ ज़रूरी बात: टाइम देखने के लिए फोन मत उठाओ!

बहुत से छात्र टाइम देखने के लिए फोन उठाते हैं और फिर नोटिफिकेशन्स (notifications) देखने लगते हैं और बस, पढ़ाई का मूड चला जाता है। एक सस्ती सी घड़ी लो और उसे अपनी टेबल पर रखो। यह छोटी सी आदत आपकी फोकस की ताकत को दोगुना कर देगी।

आज का डाउट आज ही सुलझाओ, कल पर मत छोड़ो

पढ़ाई में डाउट आना बिल्कुल नॉर्मल है, लेकिन उसे टालना बेहद नुकसानदायक है। जब आज का एक डाउट कल के लिए छूटता है, फिर परसों का अलग डाउट जुड़ता है और धीरे-धीरे डाउट्स का एक बड़ा ढेर बन जाता है जो आपको कंफ्यूज़ और डिमोटिवेट करता है।

इसलिए एक नियम बना लो: जो डाउट आज हुआ, उसे आज ही टीचर से पूछो। अरिविहान के टीचर्स हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार हैं। झिझको मत, सवाल पूछना कमज़ोरी नहीं, यह आपकी समझदारी की निशानी है।

खाना, नींद और खेल: इन तीनों को नज़रअंदाज़ मत करो

JEE की तैयारी सिर्फ दिमाग की नहीं, शरीर की भी होती है। जो छात्र सिर्फ पढ़ते हैं और अपनी सेहत की परवाह नहीं करते, वे एग्जाम से पहले ही थक जाते हैं। इसलिए:

🥗 हल्का और पौष्टिक खाना खाओ — बहुत तला-भुना, जंक फूड, और हेवी खाना खाने से दिमाग सुस्त हो जाता है। दाल, रोटी, सब्ज़ी, फल — यही असली एनर्जी देते हैं।

😴 रात को 8 घंटे की नींद ज़रूर लो — नींद में दिमाग पढ़ी हुई चीज़ें प्रोसेस करता है और मेमरी में स्टोर करता है। रात को देर तक जागने से याददाश्त कमज़ोर होती है। 8 घंटे की अच्छी नींद 2 घंटे की थकी हुई पढ़ाई से ज़्यादा फायदेमंद है।

🏃 रोज़ कम से कम 1 घंटा आउटडोर (outdoor) खेलो — क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़ जो भी पसंद हो। इससे शरीर एक्टिव रहता है, स्ट्रेस कम होता है, और वापस पढ़ाई में बैठने पर दिमाग एकदम फ्रेश होता है। जो छात्र रोज़ खेलते हैं वे ज़्यादा फोकस्ड (focused) होकर पढ़ते हैं।

अरिविहान का Crash Course: घर बैठे IIT/NEET की तैयारी

अगर आप सच में JEE या NEET क्रैक करना चाहते हो, तो अरिविहान का Crash Course आपके लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अरिविहान के एक्सपर्ट टीचर्स ने JEE और NEET के पूरे सिलेबस को ऐसे वीडियो लेक्चर में तैयार किया है जो MP Board के छात्रों की भाषा में, उनकी समझ के हिसाब से बनाए गए हैं।

कोचिंग सेंटर जाने के लिए न पैसे चाहिए, न शहर छोड़ना पड़ेगा। अरिविहान के साथ आप घर से ही बेस्ट क्वालिटी की पढ़ाई कर सकते हो। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी सभी सब्जेक्ट्स के लिए डेडिकेटेड वीडियो, मॉक टेस्ट्स, और डाउट सॉल्विंग: सब कुछ एक जगह।

🚀 अरिविहान Crash Course क्यों जॉइन करें?

✅ MP Board सिलेबस + JEE/NEET पैटर्न के अनुसार पढ़ाई
✅ हिंदी में आसान समझ आने वाले वीडियो लेक्चर
✅ सभी सब्जेक्ट्स के लिए MCQ प्रैक्टिस और mock tests
✅ टीचर्स से सीधे डाउट solve करने का मौका
✅ घर से पढ़ो, कहीं जाने की ज़रूरत नहीं

याद रखो: IIT और NEET का सपना सिर्फ बड़े शहरों के छात्रों का नहीं है। MP Board के हज़ारों छात्र हर साल JEE और NEET क्रैक करते हैं। बस ज़रूरत है सही मार्गदर्शन की और वो मार्गदर्शन अरिविहान दे रहा है।

तो देर मत करो। आज से ही अपनी किताबें उठाओ, घड़ी सामने रखो, 8 घंटे पढ़ो, खूब खेलो, अच्छा खाओ, और अरिविहान के साथ अपने सपने को हकीकत बनाओ। अरिविहान हमेशा आपके साथ है।


FAQs

Tags: JEE Mains JEE Advance NEET Biology Physics Maths HC Verma

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.