Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
RBSE

"रोज़ बस इतना करो" — RBSE 12th Topper ने Arivihan के साथ Share किया 99.80% Score का असली राज़

Published on Apr 04, 2026 · 1 min read · 178 views
"रोज़ बस इतना करो" — RBSE 12th Topper ने Arivihan के साथ Share किया 99.80% Score का असली राज़

"रोज़ बस इतना करो" — RBSE 12th Topper ने Arivihan के साथ Share किया 99.80% Score का असली राज़

राजस्थान बोर्ड (RBSE) का 12वीं रिजल्ट 31 मार्च 2026 को घोषित हुआ। अरिविहान की टीम रिजल्ट के बाद राजस्थान में अपने स्टूडेंट्स से मिलने निकली। इस दौरान हमारे एक्सपर्ट की मुलाकात कुछ ऐसे स्टूडेंट्स से बात की जिन्होंने इस साल शानदार परसेंटेज हासिल की। उन्होंने खुलकर बताया कि उनकी तैयारी कैसी रही, किन चीज़ों ने सबसे ज़्यादा मदद की, और अगले साल बोर्ड देने वालों को क्या करना चाहिए।

Consistency: सफलता की सबसे बड़ी चाबी

इन टॉपर्स ने बताया कि उन्होंने कोई बड़ा जादू नहीं किया बस रोज़ थोड़ा-थोड़ा पढ़ते रहे। एक दिन भी पढ़ाई पूरी तरह नहीं छोड़ी, चाहे वो आधा घंटा ही क्यों न हो। इसी वजह से लास्ट मिनट पर ज़्यादा प्रेशर नहीं आया क्योंकि सिलेबस पहले से काफी कवर हो चुका था। उनके अनुसार जो स्टूडेंट्स लास्ट टाइम पर सब कुछ करने की कोशिश करते हैं, वो ज़्यादा तनाव में रहते हैं और रिजल्ट भी उतना अच्छा नहीं होता।

Group Study: अकेले से ज़्यादा फायदेमंद

इन टॉपर्स की सबसे इंटरेस्टिंग बात यह रही कि वो ग्रुप स्टडी को अकेले पढ़ने से बेहतर मानते हैं। उनका कहना था कि जो डाउट्स अकेले घंटों सोचने के बाद भी नहीं सुलझते थे, वो दोस्तों के साथ बैठकर 10 मिनट में क्लियर(clear) हो जाते थे। साथ ही जब किसी दोस्त को कोई टॉपिक समझाते हैं, तो वो टॉपिक खुद को भी और अच्छे से याद हो जाता है।

बस एक शर्त, ग्रुप में ऐसे दोस्त हों जो पढ़ाई को सीरियसली लें। अगर ग्रुप में सब Focused हों तो यह तरीका बहुत प्रभावशाली होता है।

अरिविहान के टीचर्स की गाइडेंस ने दिखाया सही रास्ता

इन टॉपर्स ने अरिविहान के टीचर्स की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी गाइडेंस सबसे ज़्यादा काम आई। टीचर्स ने बताया कि कौन-कौन से टॉपिक्स ज़्यादा ज़रूरी हैं किस चैप्टर से ज़्यादा नंबर के प्रश्न आते हैं और कहाँ कम टाइम देना है। इस क्लैरिटी(clearity) की वजह से टाइम की बर्बादी नहीं हुई और ऊर्जा(energy) सही जगह लगी।

उनके अनुसार बिना गाइडेंस के स्टूडेंट्स अक्सर सब चैप्टर्स पर बराबर टाइम देते हैं चाहे वो चैप्टर जरूरी हो या नहीं। यही गलती रिजल्ट पर प्रभाव डालती है।

अरिविहान के वीडियो लेक्चर्स: एग्जाम में सीधे काम आए

जो बात इस टॉपर ने सबसे ज़ोर देकर कही, वो यह थी कि अरिविहान के जरूरी प्रश्न वाले वीडियोज़ ने एग्जाम में डायरेक्टली(directly) मदद की। उन्होंने बताया कि एग्जाम हॉल में बैठकर लगा जैसे वो प्रश्न पहले देख चुके हैं क्योंकि वाकई वो वीडियोज़(Videos) में आ चुके थे। इसके अलावा जो टॉपिक्स क्लास में पूरी तरह समझ नहीं आए थे, वो वीडियो लेक्चर्स में आसान हिंदी में इतने साफ़-साफ़ समझा दिया गया थे कि एक बार में ही क्लियर हो गए।

शॉर्ट नोट्स(Short Notes): रिविज़न का सबसे आसान तरीका

इन टॉपर्स ने हर चैप्टर के शॉर्ट नोट्स बनाए थे ज़रूरी फ़ॉर्मूले, परिभाषा और की पॉइंट्स (Key points) एक जगह बनाए थे। एग्जाम से पहले पूरी किताब दोबारा पढ़ना पॉसिबल नहीं होता, इसलिए शॉर्ट नोट्स से 2-3 बार रिविज़न बहुत जल्दी हो गई। उनके अनुसार यह ट्रिक सबसे ज़्यादा टाइम बचाती है और एग्जाम के आखिरी दिनों में बहुत काम आती है।

मैथ्स(Maths) के बारे में खास बात

गणित या मैथ्स शुरुआत में सबसे चैलेंजिंग सब्जेक्ट लगा। लेकिन इसका सॉल्यूशन(solution) भी सिम्पल था रोज़ कम से कम 5-6 प्रॉब्लम्स ज़रूर करो। एक दिन भी प्रैक्टिस मिस मत करो। धीरे-धीरे प्रैक्टिस से आत्मविश्वास आता है और जो फ़ॉर्मूले पहले याद नहीं होते थे, वो अपने आप याद हो जाते हैं। गणित में घबराने की ज़रूरत नहीं, बस रेगुलर प्रैक्टिस(regular practice) चाहिए।

📝 टॉपर की 5 ज़रूरी बातें: एक नज़र में

1. रोज़ थोड़ा-थोड़ा पढ़ो: कंसिस्टेंसी ही सबसे बड़ी स्ट्रैटेजी है।
2. ग्रुप स्टडी करो: डाउट्स जल्दी क्लियर होते हैं, याद भी ज़्यादा रहता है।
3. शॉर्ट नोट्स बनाओ: रिविज़न तेज़ और आसान हो जाती है।
4. अरिविहान के जरूरी प्रश्न वीडियोज़ देखो: एग्जाम में डायरेक्टली(directly) काम आते हैं।
5. टीचर की गाइडेंस फॉलो करो: वो बताते हैं कहाँ फोकस करना है।

अरिविहान एक्सपर्ट और टॉपर के बीच बातचीत का एक छोटा वीडियो


अगले साल बोर्ड देने वालों के लिए संदेश

इन टॉपर्स ने उन सभी स्टूडेंट्स से कहा जो अभी 11वीं में हैं और अगले साल 12वीं बोर्ड देंगे, अभी से शुरू करो। यह वो गोल्डन टाइम है जब नींव रखी जाती है। स्ट्रेस मत लो, बस रेगुलर रहो। जो स्टूडेंट्स अभी से सही दिशा में तैयारी शुरू करते हैं, वो एग्जाम के दिन सबसे ज़्यादा आत्मविश्वासी होते हैं।

और उनकी सबसे इम्पोर्टेंट(Important) बात: अरिविहान के टीचर्स पर भरोसा रखो। वो बताते हैं कि क्या ज़रूरी है और क्या नहीं। यही गाइडेंस बाकी स्टूडेंट्स से अलग बनाती है।

तुम भी यह कर सकते हो!

अरिविहान पर RBSE 12वीं के सभी सब्जेक्ट्स के वीडियो लेक्चर्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। जरूरी प्रश्न वीडियोज़, एक्सपर्ट गाइडेंस और शॉर्ट नोट्स: सब एक जगह। आज से ही अरिविहान के साथ अपनी तैयारी शुरू करो।


FAQs

Tags: RBSE 12th 2026 result RBSE 12th Toppers Opinion NEET JEE Mains JEE Advance

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.