Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
UPMSP

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: अप्रैल के आखिर में आएगा, रिजल्ट देखने का सही तरीका और ज़रूरी बातें

Published on Mar 28, 2026 · 1 min read · 12 views
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: अप्रैल के आखिर में आएगा, रिजल्ट देखने का सही तरीका और ज़रूरी बातें

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: अप्रैल के आखिर में आएगा, रिजल्ट देखने का सही तरीका और ज़रूरी बातें

यूपी बोर्ड (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच पूरी हो चुकी हैं। इस साल पूरे उत्तर प्रदेश से करीब 54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए जो देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक है। कॉपी चेकिंग 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और अब अंतिम दौर में है।

इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि रिजल्ट कब और कहाँ देखना है, मार्कशीट में क्या होता है, और रिजल्ट के बाद क्या करना चाहिए।

🗓️ रिजल्ट कब आएगा?

UPMSP ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन पिछले साल 2025 में रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी हुआ था।

कॉपी चेकिंग के बाद मार्क्स अपलोडिंग और डेटा वेरिफिकेशन (data verification) में 15-20 दिन लगते हैं। इसी हिसाब से इस बार भी अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिजल्ट आने की संभावना है।

📌 अनुमानित तारीख: अप्रैल का आखिरी हफ्ता 2026

एक ज़रूरी बात: बोर्ड रिजल्ट की तारीख अक्सर सिर्फ एक दिन पहले बताता है। रिजल्ट पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनाउंस होता है, उसके बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होता है।

रिजल्ट कहाँ और कैसे देखें?

रिजल्ट के दिन एक साथ लाखों छात्र वेबसाइट खोलते हैं, इसलिए साइट धीमी हो सकती है। घबराओ मत थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। रिजल्ट देखने के लिए इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाओ:

🔗 रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
🔗 रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

स्टेप 1: ऊपर दी गई किसी एक वेबसाइट पर जाओ।
स्टेप 2: होमपेज पर "UP Board 10th Result 2026" या "UP Board 12th Result 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करो।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर डालो। 12वीं के छात्रों को स्कूल कोड भी डालना होगा, यह एडमिट कार्ड पर लिखा है।
स्टेप 4: कैप्चा भरो और सबमिट करो।
स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट ज़रूर सेव करो।

इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध हो सकता है। DigiLocker पर रिजल्ट डॉक्युमेंट आधिकारिक रूप से मान्य होता है और कॉलेज एडमिशन में काम आता है।

💡 रिजल्ट वाले दिन के लिए ज़रूरी बातें

1. रोल नंबर और स्कूल कोड (12वीं के लिए) एडमिट कार्ड से पहले से नोट करके रखो।

2. रिजल्ट देखते ही स्क्रीनशॉट या PDF तुरंत सेव करो। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

3. सोशल मीडिया पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक मत करो, सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाओ।

मार्कशीट में क्या-क्या होता है?

ऑनलाइन मार्कशीट में ये सब जानकारी होती है: छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, हर सब्जेक्ट के थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग-अलग नंबर, कुल अंक, प्रतिशत, डिवीज़न और परिणाम। रिजल्ट देखते समय इन सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करो।

ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट प्रोविज़नल होती है, यानी अस्थायी। असली और परमानेंट मार्कशीट रिजल्ट के कुछ दिनों बाद स्कूल से मिलेगी। उसे संभालकर रखो, क्योंकि कॉलेज एडमिशन और आगे की हर ज़रूरत में काम आएगी।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

यूपी बोर्ड में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर लाने ज़रूरी हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% ज़रूरी है। अगर प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर हैं लेकिन थ्योरी में 33% नहीं आए, तो भी वह सब्जेक्ट फेल माना जाएगा।

पिछले साल 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का 81.15% रहा था। इस साल भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।

किसी सब्जेक्ट में फेल हो गए? — घबराओ नहीं

अगर 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हुए हो तो कम्पार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलता है। यह परीक्षा जुलाई 2026 में होने की संभावना है। उसमें पास होने के बाद साल बर्बाद नहीं होता।

लेकिन अगर 3 या उससे ज़्यादा सब्जेक्ट में फेल हुए हो तो कम्पार्टमेंट का ऑप्शन नहीं मिलता ऐसे में अगले साल पूरी परीक्षा दोबारा देनी होगी। अपने स्कूल टीचर से तुरंत बात करो।

और अगर नंबर उम्मीद से कम आए हों, तो स्क्रूटिनी यानी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हो। इसमें बोर्ड आपकी कॉपी दोबारा चेक करता है जोड़ने में हुई गलती या अनचेक्ड सवाल मिले तो नंबर बदल सकते हैं। इसकी जानकारी रिजल्ट के बाद क्लिक करें पर आएगी।

अरिविहान के साथ आगे की तैयारी करो

रिजल्ट का इंतज़ार करते हुए वक्त बर्बाद मत करो। NEET, JEE या 11वीं-12वीं की तैयारी सब कुछ अरिविहान पर सरल हिंदी में मिलेगा। जो अभी से पढ़ेगा, वही आगे निकलेगा।

रिजल्ट चाहे जो भी आए यह एक पड़ाव है, ज़िंदगी का आखिरी फैसला नहीं। अच्छे नंबर आए तो बधाई, और उम्मीद के मुताबिक नहीं आए तो भी रास्ते बंद नहीं हुए। अरिविहान हमेशा आपके साथ है।


FAQs

Tags: UPMSP JEE mains JEE advance NEET

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.