Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
RBSE

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिज़ल्ट 2026: 31 मार्च को आ सकता है रिज़ल्ट! जानो कहाँ और कैसे देखें

Published on Mar 27, 2026 · 1 min read · 15 views
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिज़ल्ट 2026: 31 मार्च को आ सकता है रिज़ल्ट! जानो कहाँ और कैसे देखें

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिज़ल्ट 2026: 31 मार्च को आ सकता है रिज़ल्ट! जानो कहाँ और कैसे देखें

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं की परीक्षा 2026 खत्म हो चुकी है। इस साल RBSE ने 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की। सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, हर दिन छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुँचते रहे और एक-एक पेपर देते रहे। अब सभी पेपर हो चुके हैं और हर छात्र के मन में एक ही सवाल है: रिज़ल्ट कब आएगा?

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रिज़ल्ट कब आने की उम्मीद है, कहाँ देख सकते हो, और रिज़ल्ट के बाद आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिज़ल्ट 2026 कब आएगा?

अच्छी खबर यह है कि इस बार रिज़ल्ट का इंतज़ार बहुत लंबा नहीं करना पड़ेगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि RBSE 12वीं का रिज़ल्ट 31 मार्च 2026 तक आने की पूरी उम्मीद है। यानी रिज़ल्ट बस कुछ ही दिनों में आने वाला है।

यह भी ध्यान रखो कि RBSE 10वीं का रिज़ल्ट 24 मार्च 2026 को पहले ही आ चुका है। बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिज़ल्ट अलग-अलग दिन जारी करता है और अब 12वीं की बारी है।

🗓️ RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026 कब आएगा?

शिक्षा मंत्री के बयान के अनुसार रिज़ल्ट 31 मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है। यह तारीख अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हुई है। जैसे ही रिज़ल्ट जारी होगा, हम इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक अपडेट करेंगे।

रिज़ल्ट आने के बाद पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें बोर्ड के अधिकारी रिज़ल्ट की घोषणा करेंगे। उसके कुछ ही देर बाद रिज़ल्ट ऑनलाइन वेबसाइट पर देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसलिए इस पेज को बुकमार्क कर लो ताकि डायरेक्ट लिंक मिलता रहे।

रिज़ल्ट कहाँ देखें? वेबसाइट और स्टेप्स

रिज़ल्ट आने के बाद आप नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख सकते हो। अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखो:

rajeduboard.rajasthan.gov.in — यह RBSE की आधिकारिक वेबसाइट है।
rajresults.nic.in — यह राजस्थान रिज़ल्ट की सरकारी वेबसाइट है।

रिज़ल्ट देखने का तरीका बहुत आसान है:

स्टेप 1: ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाओ।
स्टेप 2: होमपेज पर "RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपना रोल नंबर डालो और सबमिट (Submit) करें
स्टेप 4: आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करे और प्रिंट निकाल कर रखो।

याद रखो — ऑनलाइन मिलने वाला रिज़ल्ट प्रोविज़नल (Provisional) होता है। असली मार्कशीट बाद में आपके स्कूल से मिलेगी।

रिज़ल्ट का इंतज़ार है? यह समय बर्बाद न करें

अब परीक्षा खत्म हो गई है और रिज़ल्ट आने में अभी कुछ दिन हैं। इस बीच बहुत से छात्र घर पर बैठकर मोबाइल स्क्रॉल करते रहते हैं और समय बर्बाद कर देते हैं। लेकिन जो छात्र NEET या JEE की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यही वो गोल्डन टाइम है जब वे बाकी छात्रों से आगे निकल सकते हैं।

NEET और JEE, ये दोनों एग्जाम देश के सबसे बड़े कॉम्पिटिशन एग्जाम हैं। इनमें लाखों छात्र बैठते हैं और सीटें बहुत कम होती हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड के बाद भी पढ़ाई जारी रखता है, वही रेस में आगे रहता है।

थोड़ा आराम करें, मन को ताज़ा करें और फिर किताबें उठाओ। बोर्ड रिज़ल्ट एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। जिसका सपना IIT है, NIT है, या MBBS है उसके लिए असली मेहनत तो अभी बाकी है।

NEET और JEE की तैयारी कैसे करें?

अरिविहान पर हमने NEET और JEE की पूरी तैयारी के बारे में अलग से आर्टिकल लिखे हैं — कौन सी किताबें पढ़ें, टाइम टेबल कैसे बनाएं, कितने घंटे पढ़ें, और कैसे अरिविहान के वीडियो लेक्चर आपकी मदद कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए अरिविहान की वेबसाइट पर जाओ और हमारे आर्टिकल पढ़ो।

अरिविहान के एक्सपर्ट टीचर्स ने राजस्थान बोर्ड के छात्रों को ध्यान में रखकर NEET और JEE के वीडियो लेक्चर तैयार किए हैं, सरल हिंदी में। बड़े शहर की कोचिंग की ज़रूरत नहीं। अरिविहान के साथ जुड़ो और अपनी तैयारी अभी से शुरू करें।

RBSE 12वीं परीक्षा 2026 एग्जाम डेट्स



परीक्षा शुरू: 12 फरवरी 2026
परीक्षा खत्म: 11 मार्च 2026
समय: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in


FAQs

Tags: RBSE RBSE 12th result 2026 Madan Dilawar

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.