Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
RBSE

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिज़ल्ट 2026: अब कभी भी आ सकता है रिज़ल्ट: अभी यहाँ क्लिक करके चेक करें!

Published on Mar 30, 2026 · 1 min read · 4 views
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिज़ल्ट 2026: अब कभी भी आ सकता है रिज़ल्ट: अभी यहाँ क्लिक करके चेक करें!

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिज़ल्ट 2026: अब कभी भी आ सकता है रिज़ल्ट: अभी यहाँ क्लिक करके चेक करें!

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं की परीक्षा 2026 खत्म हो चुकी है और अब रिज़ल्ट का इंतज़ार है। इस साल RBSE ने 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की। पूरे राजस्थान से लगभग 8 लाख 46 हज़ार स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है: रिज़ल्ट कब आएगा और कहाँ देखें?

इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि रिज़ल्ट कब आने की उम्मीद है, किस वेबसाइट पर जाना है, और रिज़ल्ट न खुले तो क्या करें।

RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026 कब आएगा?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि RBSE 12वीं का रिज़ल्ट 31 मार्च 2026 तक आने की पूरी उम्मीद है। यानी रिज़ल्ट कल तक आ सकता है। RBSE 10वीं का रिज़ल्ट 24 मार्च 2026 को पहले ही आ चुका है और अब 12वीं की बारी है।

बोर्ड पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें ऑफिशियल घोषणा होगी। उसके बाद रिज़ल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स: तीनों स्ट्रीम का रिज़ल्ट एक ही दिन जारी होगा।

🗓️ RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026: कब और कहाँ?

शिक्षा मंत्री के बयान के अनुसार रिज़ल्ट 31 मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है। यह तारीख अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हुई है। जैसे ही रिज़ल्ट जारी होगा, इस पेज पर डायरेक्ट लिंक अपडेट किया जाएगा।

रिज़ल्ट देखने के लिए: डायरेक्ट लिंक

रिज़ल्ट आने के बाद नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाओ। अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ पहले से तैयार रखो:

रिज़ल्ट देखने का तरीका: स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: ऊपर दिए किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: होमपेज पर "RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी स्ट्रीम (साइंस / कॉमर्स / आर्ट्स) चुनो।
स्टेप 4: रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालो और सबमिट करें।
स्टेप 5: रिज़ल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रखो।

याद रखो: ऑनलाइन मिलने वाला रिज़ल्ट प्रोविज़नल (Provisional) होता है। असली मार्कशीट बाद में आपके स्कूल से मिलेगी।

वेबसाइट स्लो हो जाए तो: SMS से देखो रिज़ल्ट

रिज़ल्ट वाले दिन वेबसाइट पर बहुत ट्रैफिक होता है और साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में SMS से भी रिज़ल्ट देख सकते हो:

साइंस: टाइप करें RJ12S ROLLNO और भेजो 5676750 पर
कॉमर्स: टाइप करें RJ12C ROLLNO और भेजो 5676750 पर
आर्ट्स: टाइप करें RJ12A ROLLNO और भेजो 5676750 पर

इसके अलावा DigiLocker ऐप पर भी मार्कशीट डाउनलोड होती है। इसके लिए स्कूल का 6-डिजिट ऐक्सेस कोड और अपना रोल नंबर चाहिए।

रिज़ल्ट देखने के बाद क्या करें?

रिज़ल्ट आने के बाद पहले मार्कशीट ध्यान से चेक करें: नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट और नंबर सही हों। अगर कोई गलती हो तो अपने स्कूल को तुरंत बताओ।

अगर किसी सब्जेक्ट के नंबर से संतुष्ट नहीं हो, तो स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए अप्लाई कर सकते हो। यह ऑप्शन रिज़ल्ट के बाद RBSE की वेबसाइट पर मिलेगा। अगर किसी सब्जेक्ट में फेल हो गए तो सप्लीमेंट्री एग्जाम का मौका मिलेगा जिसकी डेट्स बोर्ड बाद में जारी करेगा।

पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर लाने ज़रूरी हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% ज़रूरी है।

NEET और JEE की तैयारी कर रहे हो?

रिज़ल्ट का इंतज़ार करते हुए पढ़ाई मत छोड़ो। बोर्ड रिज़ल्ट एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। अरिविहान पर NEET और JEE की तैयारी के लिए हिंदी में वीडियो लेक्चर उपलब्ध हैं: आज से ही शुरू करें।


FAQs

Tags: 12th Rajasthan Board result 2026 10th Rajasthan Board result 2026 JEE mains JEE advance NEET

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.