Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
RBSE

RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026 घोषित: आपने कर दिखाया! अभी यहाँ क्लिक करके अपना रिज़ल्ट देखें

Published on Mar 31, 2026 · 1 min read · 13 views
RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026 घोषित: आपने कर दिखाया! अभी यहाँ क्लिक करके अपना रिज़ल्ट देखें

RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026 घोषित: आपने कर दिखाया! अभी यहाँ क्लिक करके अपना रिज़ल्ट देखें

बड़ी खबर! राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिज़ल्ट 2026 आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे घोषित हो गया है। इस साल लगभग 9 लाख 9 हज़ार से ज़्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे और सभी अब अपना रिज़ल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। रिज़ल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें और नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

इस आर्टिकल में हम बताएंगे: पास परसेंटेज क्या रहा, टॉपर्स कौन हैं, रिज़ल्ट कैसे देखें, और आगे क्या करना है।

रिज़ल्ट की मुख्य बातें

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज उदयपुर ज़िला कलेक्ट्रेट से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम का रिज़ल्ट एक साथ जारी किया। इस साल का ओवरऑल पास परसेंटेज 96.30% रहा है।

स्ट्रीम के हिसाब से पास परसेंटेज इस तरह रहा: आर्ट्स 97.54%, साइंस 97.52% और कॉमर्स 93.64%। परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच राजस्थान के लगभग 139 केंद्रों पर हुई थीं। आंसर शीट की जाँच 1 मार्च से शुरू हुई और रिकॉर्ड समय में रिज़ल्ट तैयार हो गया।

एक अहम बात: पिछले साल RBSE 12वीं का रिज़ल्ट 22 मई 2025 को आया था। इस बार बोर्ड ने करीब 2 महीने पहले रिज़ल्ट दे दिया, जिससे कॉलेज एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए ज़्यादा वक्त मिलेगा।

RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026: घोषित हो गया है!

रिज़ल्ट आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी हो गया। ओवरऑल पास परसेंटेज 96.30% रहा। सभी स्ट्रीम में 93% से ऊपर पास परसेंटेज रही है।

रिज़ल्ट देखने के लिए: डायरेक्ट लिंक

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें:

रिज़ल्ट देखने का तरीका: स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: ऊपर दिए किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: होमपेज पर "RBSE 12वीं रिज़ल्ट 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी स्ट्रीम (साइंस / कॉमर्स / आर्ट्स) चुनें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
स्टेप 5: रिज़ल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा: डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रखें।

याद रखें: ऑनलाइन मिलने वाला रिज़ल्ट प्रोविज़नल (Provisional) होता है। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

वेबसाइट स्लो हो जाए तो: SMS से देखें रिज़ल्ट

रिज़ल्ट वाले दिन वेबसाइट पर बहुत लोड होता है। ऐसे में SMS से भी रिज़ल्ट देख सकते हो

साइंस: टाइप करें RJ12S ROLLNO और भेजें 5676750 या 56263 पर
कॉमर्स: टाइप करें RJ12C ROLLNO और भेजें 5676750 या 56263 पर
आर्ट्स: टाइप करें RJ12A ROLLNO और भेजें 5676750 या 56263 पर

इसके अलावा UMANG ऐप और DigiLocker पर भी मार्कशीट डाउनलोड होती है। DigiLocker के लिए स्कूल का 6-डिजिट एक्सेस कोड और रोल नंबर चाहिए।

👧👦 लड़कियों ने फिर बाज़ी मारी!

इस साल भी राजस्थान की लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिज़ल्ट दिया। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास परसेंटेज 98.34% रहा, जबकि लड़कों का 97.02%। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स — तीनों स्ट्रीम में लड़कियाँ आगे रहीं। यह राजस्थान की बेटियों की मेहनत की बड़ी जीत है।

🏆 टॉपर्स जिन्होंने कमाल कर दिया

इस साल 3 स्टूडेंट्स ने मिलकर 99.8% स्कोर किया और पहली रैंक हासिल की। इन टॉपर्स के नाम हैं: सोनू मेहरा(साइंस स्ट्रीम), दीपिका रांकावत (साइंस स्ट्रीम), रिया शर्मा (कॉमर्स स्ट्रीम)। इन सभी ने लगभग परफेक्ट स्कोर किया और पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। कॉमर्स में जयपुर ज़िले ने 96.50% पास परसेंटेज के साथ पूरे राजस्थान में पहला स्थान पाया।

ये नंबर नहीं, तुम्हारी मेहनत की कहानी है

12 फरवरी से 11 मार्च तक, हर सुबह जल्दी उठना, रात देर तक पढ़ना, सवाल हल करना, रिविज़न करना यह सब तुमने किया। और आज इन नतीजों में वो सब दिख रहा है।

चाहे तुम्हारे 97% आए हों या 60% याद रखो: यह एक बोर्ड एग्जाम है, तुम्हारी पूरी ज़िंदगी की परीक्षा नहीं। असली परीक्षा तो अभी शुरू होती है। अब नए goals set करो: NEET, JEE, CUET, CA, या जो भी तुम्हारा सपना हो।

रिज़ल्ट देखने के बाद क्या करें?

1. मार्कशीट चेक करें — नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट और नंबर सही हों। कोई गलती हो तो स्कूल को तुरंत बताएं।

2. मार्कशीट डाउनलोड करें — rajeduboard.rajasthan.gov.in या DigiLocker से प्रोविज़नल मार्कशीट लें। असली मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।

3. स्क्रूटनी का ऑप्शन — नंबरों से खुश नहीं हो तो रिज़ल्ट के 15-20 दिन बाद स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हो। फीस लगभग ₹300-500 प्रति सब्जेक्ट होती है।

4. सप्लीमेंट्री एग्जाम — किसी सब्जेक्ट में फेल हुए हो तो जून-जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री एग्जाम का मौका मिलेगा। घबराओ नहीं।

5. आगे की प्लानिंग करो — कॉलेज एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम या वोकेशनल कोर्स — जो भी goal हो, अभी से तैयारी शुरू करो।

NEET और JEE की तैयारी कर रहे हो?

इस साल रिज़ल्ट 2 महीने पहले आया है, यानी तुम्हारे पास ज़्यादा वक्त है। बोर्ड रिज़ल्ट एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। अरिविहान पर NEET और JEE की तैयारी के लिए हिंदी में वीडियो लेक्चर उपलब्ध हैं — आज से ही शुरू करें।


FAQs

 

Tags: RBSE 12th result Result RBSE 12th 2026 JEE mains JEE Advance NEET

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.