Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की भौतिक शास्त्र (Physics) परीक्षा में टॉप करना अब मुश्किल नहीं है

Published on Feb 11, 2026

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की भौतिक शास्त्र (Physics) परीक्षा में टॉप करना अब मुश्किल नहीं है। सही रणनीति और स्मार्ट तैयारी से आप आखिरी दिनों में भी अपना स्कोर काफी ऊपर ले जा सकते हैं। यहाँ जानें पेपर पैटर्न, स्मार्ट स्ट्रेटेजी और सबसे स्कोरिंग चैप्टर्स की पूरी जानकारी। Physics Strategy Article Image MP बोर्ड में Physics का पेपर कुल 100 नंबर का होता है, जिसे दो भागों में बाँटा गया है — 70 नंबर की लिखित परीक्षा जो परीक्षा केंद्र पर देनी होती है, और 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा जो आपके स्कूल में ही आयोजित होती है जिसमें प्रैक्टिकल और वाइवा (VIVA) शामिल हैं।

परीक्षा का पैटर्न: Physics पेपर कैसा आएगा?

भाग विवरण नंबर
भाग 1 लिखित परीक्षा (थ्योरी) — परीक्षा केंद्र पर 70
भाग 2 प्रैक्टिकल परीक्षा — स्कूल में (प्रैक्टिकल + वाइवा) 30
कुल 100

1 नंबर वाले छोटे सवालों को हल करने की 'स्मार्ट' स्ट्रेटेजी


एमपी बोर्ड Physics पेपर में आने वाले 1 नंबर के 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (जैसे सही विकल्प, खाली स्थान, जोड़ी मिलाना और एक शब्द में उत्तर) आपके स्कोर को बहुत ऊपर ले जा सकते हैं। ये सवाल सीधे सिद्धांतों पर आधारित होते हैं, इसलिए इन्हें हल करने के लिए 25 से 30 मिनट का समय ही तय करें ताकि बड़े सवालों और न्यूमेरिकल के लिए आपके पास भरपूर समय बच सके। उत्तर लिखते समय पूरा प्रश्न उतारकर कीमती समय बर्बाद बिल्कुल न करें; बस सही प्रश्न क्रमांक डालें और उसका उत्तर लिखें।


बड़े सवालों (2, 3 और 4 अंक) में पूरे नंबर पाने का 'सीक्रेट'


  1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के बाद आने वाले 2, 3 और 4 नंबर के सवालों में 'शब्द सीमा' का खास ध्यान रखें ताकि आप समय बचा सकें और पेपर अधूरा भी न छूटे।
  2. अपने उत्तरों को पैराग्राफ के बजाय बुलेट्स पॉइंट में लिखें, क्योंकि इससे एग्जामिनर को आपकी बात तुरंत समझ आ जाती है।
  3. फिजिक्स में डायग्राम (चित्र) और व्युत्पत्ति (डेरिवेशन) का बहुत महत्व है, इसलिए जहाँ भी ज़रूरत हो, पेंसिल से साफ़-सुथरा चित्र ज़रूर बनाएं।
  4. डेरिवेशन को Step-by-step (चरण-दर-चरण) स्पष्ट रूप से हल करें।
  5. किसी भी तरह की रफ कार्य के लिए कॉपी के आखिरी पन्ने का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी मुख्य आंसर शीट साफ़-सुथरी दिखेगी।

किन चैप्टर्स (पाठ) पर ज्यादा ध्यान दें? — सबसे स्कोरिंग चैप्टर्स


अगर आपकी तैयारी कम है या आप आखिरी घंटों में अपना स्कोर 'Boost' करना चाहते हैं, तो पूरा सिलेबस पढ़ने के बजाय इन जरूरी चैप्टर्स पर सबसे पहले ध्यान दें। ये चैप्टर्स न केवल आसान हैं, बल्कि परीक्षा में सबसे ज़्यादा नंबर के सवाल यहीं से पूछे जाते हैं:


  1. प्रकाशिकी (Optics): यह पूरे पेपर का सबसे भारी और सबसे ज़्यादा नंबर वाला हिस्सा है। यहाँ से 4 नंबर के बड़े सवाल और चित्र आने की पूरी संभावना है। इसलिए लेंस मेकर फॉर्मूला और सूक्ष्मदर्शी/दूरदर्शी के डायग्राम का प्रैक्टिस ज़रूर कर लें।
  2. धारा विद्युत (Current Electricity): अच्छे अंक पाने के लिए इस चैप्टर में 'ओह्म का नियम' और 'किरचॉफ के नियम' जैसे टॉपिक्स को घोलकर पी जाएं। ये सवाल हर साल परीक्षा में अपनी जगह बनाते हैं।
  3. गतिमान आवेश और चुंबकत्व (Moving Charges and Magnetism): यह सबसे 'स्कोरिंग' और आसान चैप्टर है। इसमें बायोट-सेवर्ट नियम, लॉरेंज बल और एम्पियर के नियम से जुड़े सवालों पर विशेष ध्यान दें।
  4. EMI और AC: इस यूनिट से 'ट्रांसफार्मर' और 'जनरेटर' की बनावट और कार्यविधि के बारे में सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। इनके चित्र बनाना सीख लें।
  5. स्थिर विद्युत (Electrostatics): इस चैप्टर में 'गॉस की प्रमेय' (Gauss Theorem) सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है। यह अकेले आपको 4 नंबर दिला सकता है — यह आपके स्कोर के लिए असली Game Changer है।
Physics Scoring Chapters FAQs: भौतिक शास्त्र परीक्षा से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.